विक्टोरिया मेमोरियल हॉल ने सतर्कता जागरूकता अभियान (16 अगस्त से 15 नवम्बर 2024) और सतर्कता जागरूकता सप्ताह (28 अक्टूबर से 3 नवम्बर 2024) का आयोजन किया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान (28 अक्टूबर से 3 नवम्बर 2024) 28 अक्टूबर 2024 को विक्टोरिया मेमोरियल हॉल के सम्मेलन कक्ष में सभी कर्मचारियों और विक्टोरिया मेमोरियल हॉल के कें.औ.सु.बल इकाई के सदस्यों नेनैतिकताशपथ (इंटेग्रिटी प्लेज) ली।
विक्टोरिया मेमोरियल हॉल संग्रहालय गाइड द्वारा विद्यालय/महाविद्यालय के छात्रों और संग्रहालय दर्शकों के बीच जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त30 अक्टूबर 2024 को विक्टोरिया मेमोरियल हॉल के कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों और कें.औ.सु.बल कर्मियों के लिए एक क्षमता निर्माण व्याख्यान-कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका संचालन बिड़ला इंडस्ट्रियल एंड टेक्नोलॉजिकल म्यूजियम, कोलकाता के पूर्व प्रशासन नियंत्रक, श्री सुभाशीष पॉलने किया।