दर्शक






साइट अद्यतन की तारीख
February 14, 2025
रॉयल हॉल विक्टोरिया मेमोरियल हॉल के संग्रह की तैल-चित्रकारी का कमरा है। यहाँ विख्यात चित्रकारों जैसे- थॉमस और विलियम डैनियल, जोहान जोफानी, आर. मैकेन्जी, चार्ल्स हौर्सले आदि की चित्रकलाएँ प्रदर्शित की गई हैं। इस कमरे में प्रमुख आकर्षण और दक्षिणी दीवार की शोभा बढ़ाने वाली एकमात्र विशाल चित्रकारी बहुचर्चित रूसी चित्रकार वैसिली वेरेशागिन द्वारा बनाई गई है। यह विलक्षण चित्रकला सन् 1876 ईं में राजा एडवर्ड VII के जयपुर राज्य में प्रवेश को दर्शाती है जो तत्कालीन वेल्स के राजकुमार थे। इसके साथ ही, इसे केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की एक ही कैनवस पर बनी सबसे विशाल तैल-चित्रकारी का विशेष दर्जा प्राप्त है।