दुर्गोत्सव – जीवन, संस्कृति और आजीविका (4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2024)

विक्टोरिया मेमोरियल हॉल ने बंगाल बिजनेस काउंसिल के साथ मिलकर एक विशेष रूप से संयोजित अनुभव “दुर्गोत्सव – जीवन, संस्कृति और आजीविका” का आयोजन किया, जो उत्सव के माहौल को पूरक बनाने और हमारे देश की साझा धरोहर – दुर्गा पूजा को यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की प्रतिनिधि सूची में शामिल होने के सम्मान में आयोजित किया गया था।4 अक्टूबर 2024 को टेक्नो इंडिया ग्रुप की सह-अध्यक्ष और बंगाल बिजनेस काउंसिल की मुख्य मेंटर, श्रीमती मानोसी रॉय चौधुरीद्वारा इसका उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सदस्य और प्रतिष्ठित पत्रकार- पद्मभूषण डॉ. स्वपन दासगुप्ता, बंगाल बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर घोष (जो बंधन बैंक के संस्थापक और पूर्व प्रबंध निदेशक भी हैं) तथा विक्टोरिया मेमोरियल हॉल के ट्रस्टबोर्डकेमान्य सदस्य – पं. अमिताभ मुखोपाध्याय और श्रीमती अनीता चक्रवर्तीभी उपस्थित थे।

इसमें दुर्गा पूजा का संक्षिप्त इतिहास प्रस्तुत करने वाली एक पैनल प्रदर्शनी शामिल थी। प्रदर्शनी की प्रमुख विशेषताएँ थीं दो पेंटिंग्स, जिनका “ऑब्जेक्ट्स ऑफ़ द मंथ” के रूप में अनावरण किया गया:

  1. दुर्गा – भूतनाथ पाल द्वारा बनाई गई एक जीवंत जल रंग की चित्रकारी
  2. दुर्गा की छवि – प्रसिद्ध चित्रकार जामिनी रॉय द्वारा बनाई गई एक कलम और इंक कीचित्रकारी

दुर्गा पूजा उत्सव का अभिन्न हिस्सा बनने वाले विभिन्न नृत्य रूपों को प्रदर्शित करने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी किया गया, ताकि दर्शकों को आकर्षित किया जा सकेजिनमें निम्नलिखित कार्यक्रम शामिल थे:

  1. ढाकेर लोराई (4 और 5 अक्टूबर 2024 को दरबार हॉल और दक्षिणी मैदान में)
  2. आगोमोनी नृत्य प्रस्तुति (4 अक्टूबर 2024 को दरबार हॉल में)
  3. धुनुची नाच प्रस्तुति(5 अक्टूबर 2024 को दक्षिणी मैदान में)
  4. विभिन्न पारंपरिक नृत्य शैलियों की मिश्रित नृत्यप्रस्तुति (7 अक्टूबर 2024 कोदक्षिणी मैदान में)