वसंतोत्सव 2025

विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में वसंतोत्सव 2025 में हमारे साथ शामिल हों और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ रंगों का त्योहार मनाएं!

तारीख: 13, 17, और 18 मार्च 2025

समय: शाम 5 बजे

स्थान:  विक्टोरिया मेमोरियल हॉल का दक्षिणी मैदान

12 मार्च 2025: द विक्टोरिया मेमोरियल हॉल एंड द माइज-एन-सेंस ऑफ एम्पायर

12 मार्च 2025 को शाम 4:00 बजे विक्टोरिया मेमोरियल के सभागार में यू. सीं संता बारबरा; और वी. पी., सोसाइटी ऑफ आर्किटेक्चरल हिस्टोरियन्स और सोसायटी कला इतिहास एवं वास्तुकला की प्रोफेसर डॉ. स्वाति चट्टोपाध्याय के एक विशेष व्याख्यान- ‘द विक्टोरिया मेमोरियल हॉल एंड द माइज-एन-सेंस ऑफ एम्पायर’, में शामिल हों।

10 मार्च 2025: महिला दिवस संगीत कार्यक्रम

विक्टोरिया मेमोरियल हॉल और कोलकाता में फ्रांस के महावाणिज्य दूतावास एलायंस फ्रांसेज डु बेंगाले के सहयोग से 10 मार्च 2025 कोअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को श्रद्धांजलि देते हुए एक महिला दिवस संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जो कि पश्चिमी शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम के तीसरे संस्करण का एक अंग था।

इस संध्या पर तीन विशेष संगीतकारों- इनेस गार्सिया- कसीलास (क्लैरिनेट), जेसिका रसेल बौज़िज़ (वियोला)और वेन-यिंग लेन (पियानो) ने अपनी आत्मस्पर्शी संगीत से विक्टोरिया मेमोरियल हॉल के पश्चिमी अहाते को मंत्रमुग्ध कर दियाऔर एक अविस्मरणीय प्रभावी संगीत प्रस्तुत किया।

26 फरवरी 2025; टी.बी. पर केंद्रित एक जागरुकता सृजन वार्ता

26 फरवरी 2025 को, विक्टोरिया मेमोरियल हॉल ने विक्टोरिया मेमोरियल हॉल के अधिकारियों, कर्मचारी-सदस्यों और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा इकाई के लिए टी.बी.पर केंद्रित एक जागरूकता वार्ता का आयोजन किया।सत्र का संचालन कल्याणी केनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल जीनोमिक्स के बायोटेक्नोलॉजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. भास्वती पंडित ने किया।उन्होंने टी.बी. के लक्षणों, रोकथाम और उपचार पर अपनी बहुमूल्य अंतर्दृष्टि साझा की, जिसमें रोग का शीघ्र पता लगाने और स्वास्थ्य देखभाल जागरूकता के महत्व पर जोर दिया गया।

17 फरवरी 2025; पाश्चात्य शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम

विक्टोरिया मेमोरियल हॉल और एलायंस फ्रांसेइस डु बेंगाले ने, कोलकाता में फ्रांस के महावाणिज्य दूतावास, भारत में रोमानिया के दूतावास और कोलकाता में रोमानिया के मानद वाणिज्य दूतावास के सहयोग से, 17 फरवरी 2025 को एक फ्रेंको-रोमानियाई पहल-वायोलोन्स जिगेन्स का आयोजन किया।यह असाधारण कार्यक्रम पश्चिमी शास्त्रीय संगीत समारोह के तीसरे संस्करण का अंग था।

10 फरवरी 2025; नमस्ते थाईलैंड महोत्सव- खोन : महाबली योद्धा हनुमान का प्रसंग

विक्टोरिया मेमोरियल हॉल ने कोलकाता के रॉयल थाई दूतावास, नई दिल्ली और रॉयल थाई महावाणिज्य दूतावास केसहयोग से 10 फरवरी 2025 को ‘नमस्ते थाईलैंड महोत्सव’ का आयोजन किया।इस कार्यक्रम के तहत प्रसिद्धखोन : महाबली योद्धा हनुमान का प्रसंगएक प्रतिष्ठित नकाबपोश नृत्य-नाटिका, जिसमें रामायण महाकाव्य के थाई संस्करण, रामकियेन को चित्रित किया गया था, प्रदर्शित किया गया।

27 जनवरी 2025: पाश्चात्य शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम

27 जनवरी 2025 को, विक्टोरिया मेमोरियल हॉल और अलायंस फ्रेंकाइज़ डू बेंगाले ने कोलकाता में फ्रांस के और इटली के महावाणिज्य दूतावास के सहयोग से मोजार्ट एंड बीथोवेन: फेमस पियानो कंसर्टोकार्यक्रम का आयोजन किया।यह आकर्षक कार्यक्रम 2024-2025 सत्रके तीसरे संस्करण के पश्चिमी शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम का हिस्सा था।प्रतिष्ठित संगीत निर्देशक डिडिएर तालपेन के संचालन में कोलकाता सिंफोनेटा ऑर्केस्ट्रा के साथ कुशल पियानो वादक एलेसांद्रो कोमलाटो की अद्भुत प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

12 जनवरी 2025 : नेशनल यूथ डे

12 जनवरी 2025 कोनेशनल यूथ डे परविक्टोरिया मेमोरियल हॉल ने बंधु एक आशा के सहयोग से एक सिट-एंड-ड्रॉप्रतियोगिता तथा एक उत्सव का आयोजन किया, जिसमें युवा प्रतिभाओं, जिनमें दिव्यांग बच्चों को भी शामिल किया गया। कार्यक्रम का समापन एक विचारोत्तेजक बहस गार्डियन्स ऑफ लीगेसी : यूथ एज कल्चरल एम्बैसेडरके साथ हुआ, जिसने सांस्कृतिक धरोहर के प्रचार और संरक्षण में युवाओं की भूमिका पर सार्थक संवाद को प्रोत्साहन दिया।

2 जनवरी 2025: नैरेटिंग द नेशन थ्रू पेन्टिंग्स:अवनींन्द्रनाथ टैगोर्स नेशनलिज्म

विक्टोरिया मेमोरियल हॉल ने 2 जनवरी 2025 को नैरेटिंग द नेशन थ्रू पेंटिंग्स : अवनींन्द्रनाथ टैगोर्स नेशनलिज्मपर एकविशिष्ट व्याख्यान आयोजित किया, जो कला और राष्ट्रीयता के संगम पर गहराई से विचारने का अवसर प्रदान करता है। इस सत्र के बाद एक आकर्षक प्रदर्शनी का भ्रमण किया गया, जिसमें उपस्थित दर्शक अवनींन्द्रनाथ ठाकुर की कलाकृतियों का अन्वेषण कर सके। इस कार्यक्रम ने भारत के प्रमुख कलाकारों में से एक की समृद्ध धरोहर और राष्ट्रीय पहचान को दृश्यकथा के माध्यम से प्रस्तुत करने के उनके अद्वितीय दृष्टिकोण से जुड़ने का एक विशेष अवसर प्रदान किया।

20– 24 दिसंबर 2024: पहली बार विक्टोरिया मेमोरियल हॉल सांस्कृतिक महोत्सव 2024– संस्कृति पाड़ा

कोलकाता का प्रमुख प्रतीक स्थल,विक्टोरिया मेमोरियल हॉल (वि.मे.हॉल) कोलकाताने 20 से 24 दिसंबर 2024 तक अपना पहला विक्टोरिया मेमोरियल हॉल सांस्कृतिक महोत्सव 2024 संस्कृति पाड़ाका आयोजन किया।इस उद्घाटन कार्यक्रम ने भारत की समृद्ध कलात्म धरोहर का उत्सव मनायाऔर प्रतिष्ठित तथा उभरते कलाकारों को भारत के शास्त्रीय कला-रूपों की विविध परंपराओं को प्रदर्शित करने के लिए एक जीवंत मंच प्रदान किया।इस महोत्सव ने विक्टोरिया मेमोरियल हॉल की भारत की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को उजागर कियातथा कलात्मक आदान-प्रदान और सराहना के लिए कलाकारों को एक गतिशील मंच प्रदान किया।