स्थापत्य

लार्ड कर्जन ने शुरू में ही सूक्ष्म विवरण में यह तय कर दिया था कि उन्होंने महारानी के लिए कैसे स्मारक की परिकल्पना की है। इसमें प्रतीकात्मकता पर विशेष बल दिया गया था। विक्टोरिया मेमोरियल हाल के निर्माण की परिकल्पना में इसे दिवंगत महारानी की स्मृति हेतु सिर्फ एक स्मारक बनाया जाना ही उद्देश्य नहीं था। कर्जन चाहते थे कि ‘यह भवन हमारे चमत्कारपूर्ण इतिहास का एक स्थायी अभिलेख हो और उपनिवेश का प्रभावशाली उदाहरण भी प्रस्तुत करे‘। अत: उन्होंने स्थापत्यकार विलियम इमरसन को यह कार्य सुपुर्द किया, जो तब तक बम्बई में क्रॉफोर्ड मार्केट तथा इलाहाबाद में ऑल सेंट्स कैथेड्रल जैसे सुप्रसिद्ध इमारतों का निर्माण कर प्रतिष्ठा प्राप्त कर चुके थे। कर्जन का परंपरागत शैली में लगाव था और उन्होंने इमरसन से अनुरोध किया कि वे इटली के नवजागरण की शैली में रूपांकन करें। इमरसन के सहायक के रूप में सन् 1902 में विन्सेन्ट एश को नियुक्त किया गया और उन्हें विक्टोरिया मेमोरियल हाल की मूल बनावट को तैयार करने के लिए कहा गया। सन् 1910 में मेमोरियल का निर्माण आरंभ हुआ एवं इस समय विन्सेन्ट एश को प्रोन्नति कर परियोजना का सुपरिटेन्डिंग आर्किटेक्ट बना दिया गया। यह उल्लेखनीय है कि यद्यपि कर्जन ने स्मारक के निर्माण के लिए ब्रिटिश स्थापत्यकारों को नियुक्त किया था, लेकिन यह केवल शास्त्रीय शैली को ही पेश नहीं कर रहा है बल्कि कर्जन के प्रिय स्मारक ताज महल का एक प्रतिबिम्ब भी है। विक्टोरिया मेमोरियल हाल आज महारानी विक्टोरिया की स्मृति में विभिन्न देशों में बने स्मारकों में सबसे भव्य स्मारक है।

वास्तुकला के कुछ आकर्षक विवरण :

  • भारतीय कलाकारी भवन-निर्माण में व्याप्त संपूर्ण सौहार्द को दर्शाती है। जैसे कि बाहरी भाग के ऊपरी मंजिल में प्रवेश द्वार के भित्तिचित्रों में भारतीय उप-आधार और मेहराब में जालियाँ बनी हुई है।
  • कोने की मीनारें मुगल शैली की विशेषताओं को दर्शाती हैं।
  • इमारत में चार चाँद लगाने वाली विशेष भारतीय सामग्री है – राजस्थान के उसी मकराने की खान से लगाया गया सफेद संगमरमर, जिससे ताजमहल का निर्माण हुआ है।
  • बड़े गुंबद के रूप में अन्य समानताएं देखने को मिलती हैं जो चार सहायक छतरियों और ऊँची छत के साथ लगी हैं।
  • विक्टोरिया मेमोरियल हॉल के निर्माण में कुल संगमरमर का अनुमानित लागत 1,96,000 क्यूबिक फीट है।
  • भवन की कुल ऊँचाई 200 फुट है, यह 396 फीट लंबा और 283 फीट चौड़ा है। गुंबद की परिसीमा 61 फीट है।

विजय परी

  • गुंबद के ऊपर वायु दिशादर्शक की तरह एक विशाल विजय परी खड़ी है जो 20 कि.मी. प्रति घंटे हवा की रफ्तार से घूमती है।
  • वह 16 फीट ऊँची, 3 टन वजनी वजनी है, जो स्टील के छड़ की सहायता से खड़ी है तथा उसे पत्थर के फिनियल छेद के माध्यम से संचालित किया जाता है। जिसे नीचे से स्टील की गांठ और धातु के तार से सुरक्षित रखा गया है।

विक्टोरिया मेमोरियल हॉल का निर्माण

हमसे संपर्क करें

दर्शक

007020

साइट अद्यतन की तारीख

February 14, 2025