विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में आपका स्वागत है !

विक्टोरिया मेमोरियल हॉल देश का सर्वाधिक भ्रमण किया जाने वाला संग्रहालय है

विक्टोरिया मेमोरियल हाल सिर्फ कलकत्ता महानगर ही नहीं बल्कि हमारे पूरे देश के अत्यन्त भव्य स्मारकों में से एक है। यह उत्कृष्ट एवं सुन्दर इतालवी नवजागरण शैली के स्थापत्य पर भारतीय प्रभाव के सुंदर समन्वय का प्रतिनिधित्व करने के साथ ही आज कलकत्ता महानगर का एक वास्तविक प्रतीक भी है।

ब्रिटिश-भारत के वायसराय लार्ड कर्जन ने दिवंगत महारानी विक्टोरिया की स्मृति में इस स्मारक के निर्माण की परिकल्पना की थी। कर्जन चाहते थे कि इस स्मारक को एक विशाल संगमरमर के हाल के रूप में कलकत्ता मैदान में बनाया जाए जो कि मुख्य रूप से महारानी का स्मारक हो और साथ ही भारतीय साम्राज्य के लिए एक राष्ट्रीय वीथी और विशिष्ट व्यक्तियों का स्मृति-स्थल भी हो।

विक्टोरिया मेमोरियल हॉल का मुख्य उद्देश्य कोलकाता शहर में प्रमुख कला-वीथी, संग्रहालय, कला-इतिहास और संग्रहालय अध्ययन पर शोध-पुस्तकालय तथा सांस्कृतिक अवस्थान के रूप में कार्य करना है। इस उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए यह आम जनता के बीच अठारहवीं, उन्नीसवीं और बीसवीं शताब्दी के, मुख्य रूप से भारतीय इतिहास से संबंधित कला-वस्तुओं, ऐतिहासिक अवशेषों और दस्तावेजों से संबंधित ज्ञान का संग्रह, संरक्षण और प्रसारण करता है। विक्टोरिया मेमोरियल हॉल स्थायी प्रदर्शनों के अलावा प्रदर्शनियों के अंतर्गत वर्ष-भर दर्शकों; विशेषकर, युवाओं के ज्ञानवर्द्धन के लिए, नियमित रूप से विशेष प्रदर्शनियों, व्याख्यानों, प्रकाशनों, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा परस्पर शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन करता है।

संग्रह को जानें

विक्टोरिया मेमोरियल हॉल भ्रमण करें

पता- 1, क्वीन्स वे, कोलकाता- 700071

विक्टोरिया मेमोरियल हॉल संग्रहालय वीथियाँ

प्रवेश का समय - सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

सोमवार एवं राष्ट्रीय छुट्टियों पर वीथियां बंद रहती हैं।

गणतंत्र दिवस, होली (दोलजात्रा), ईद-उल-फितर*, स्वतंत्रता दिवस, महात्मा गाँधी जयंती, दशहरा (विजयदशमी), क्रिसमस डे।

विक्टोरिया मेमोरियल हॉल बगीचा

प्रवेश का समय- सुबह 5:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक

बगीचे प्रतिदिन खुले होते हैं।

हमसे संपर्क करें

दर्शक

007020

साइट अद्यतन की तारीख

February 14, 2025